फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी पर निर्माणाधीन पुल दिसंबर तक पूरा हो : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेशचंद्र ने बृहस्पतिवार की शाम को बदलापुर के थन्ह्वा, कल्यानपुर में सई नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। धीमी गति से काम होने पर डीएम ने सेतु निगम के अधिशासी अभियंता व ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कहा कि दिसंबर तक हर हाल में काम पूरा किया। उन्होंने ग्राम वासियों एवं प्रधान से संवाद कर पुल निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि पुल का काम अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। बीच-बीच में काम बंद भी हो जाता है। इस पर ठेकेदार एवं अधिशासी अभियंता सेतु निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में दिसंबर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इसके बाद डीएम ने बदलापुर की ग्राम पंचायत राईपुर में जल जीवन मिशन की हर घर जल परियोजना का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान ओवरहेड टैंक व सोलर पैनल लगा हुआ पाया। प्रधान एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में अधिकतर घरों में नल लग गए हैं। पानी की सप्लाई भी हो रही है। स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल में भी पानी की सप्लाई हो रही है। डीएम ने नल चालू कर खुद परीक्षण किया ।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस मौके पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया, एसडीएम बदलापुर योगिता सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें