फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा पहुंच गया हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब दुल्हन और उसका परिवार बरात का इंतजार करते रह गए और दूल्हा हवालात पहुंच गया। दरअसल, दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ धोखाधड़ी के आरोप में ऐन वक्त पर पुलिस की गिरफ्त में आ गया, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बहरइचा गांव की एक युवती का विवाह करीब छह माह पहले शीतला चौकिया निवासी एक युवक से तय हुआ था।
विज्ञापन

सात मई को शादी की तिथि निर्धारित थी। वधू पक्ष ने बरात के स्वागत के लिए सजावट, भोजन और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। घर में मेहमानों की भीड़ थी और रस्में निभाई जा रही थीं। इसी बीच शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि अब बरात नहीं आएगी। पुलिस के अनुसार, दूल्हा एक अन्य युवती के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध में था और उसे शादी का झांसा देकर रिलेशनशिप कायम किए हुए था। जब प्रेमिका को उसकी दूसरी शादी की भनक लगी, तो उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर लाइन बाजार पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। शादी टूटने की खबर मिलते ही वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी क्षमता से अधिक खर्च कर तैयारियां की थीं लेकिन अंतिम समय पर दूल्हे की करतूत ने सब बर्बाद कर दिया। फिलहाल, गांव में यह घटना टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें