फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन सज-धज कर करती रही इंतजार, दहेज में स्कार्पियो नहीं मिलने पर दुल्हे ने बरात लाने से किया इनकार, केस दर्ज

Tue, 01 Dec 2020 03:14 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दहेज में स्कार्पियो देने से इनकार करने पर बरात नहीं आने का मामला सामने आया है। जिले के खमपुर गांव में सोमवार की रात दुल्हन सज-धज कर इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। ऐन वक्त पर दहेज में स्कार्पियो और दस लाख रुपये नकद मांगने का आरोप है। दुल्हन के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन



खमपुर गांव निवासी युवती की शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गुतवन गांव निवासी उदयराज के पुत्र रवींद्र यादव से तय थी। पहले मई में शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे नवंबर में टाल दिया गया था। दुल्हन के चाचा के मुताबिक शादी में एक बुलेट बाइक व दो लाख रुपये नकद देना तय हुआ था। इसके बाद परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया। 

सोमवार को शादी की तिथि पर अचानक बुलेट की जगह स्कार्पियो और दो की जगह दस लाख रुपये की मांग की जाने लगी। दुल्हन के परिवारवालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो दूल्हे ने बरात लाने से इंकार कर दिया। घंटों मान-मनौवल हुई, मगर बात नहीं बनी। बक्शा एसओ अजय सिंह के मुताबिक दुल्हन के चाचा की तहरीर पर दूल्हा रवींद्र यादव और पिता उदयराज यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें