फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद भी नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामघाट में बृहस्पतिवार को शव के साथ दाह संस्कार करने आए युवक का नदी में नहाने के दौरान डूब गया। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव पुलिस को नहीं मिल सका है। तालाश जारी है। आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमडीह गांव निवासी मुकेश कुमार (26) गांव के ही एक वृद्ध महिला के निधन के बाद शव का दाह संस्कार करने के लिए रामघाट पंचहटिया में गया था। इस बीच वह नदी में नहाने के लिए कूद गया और बीचो-बीच पहुंचते ही वह नदी में डूब गया। घटना के बाद से ही लगातार लाइन बाजार थाने की पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक के शव के तलाश में जुटी हुई है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शुक्रवार को शव का कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि घटना के दूसरे दिन भी शव की तलाश गोताखोरों की मदद से परिजनों की मौजूदगी में की गई, लेकिन अभी तक डूबे हुए युवक के शव का पता नहीं चला। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें