फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कमरे की फर्श पर बिगड़ी हाल में पड़ा मिला अप्रवासी व्यक्ति का शव

विज्ञापन
मृतक उसबान एन्थोनी विल फ्रेड कारवालो की फाइल फोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर दलित बस्ती में 15 साल से रह रहे मुंबई से आये अप्रवासी उसबान ऐंथेनी विल फ्रेड कारवालो (58) नामक क्रिश्चियन का शव रविवार को किराए के मकान के ऊपरी तल के कमरे में बिगड़ी हालत में शव मिला। शव से भीषण दुर्वन्ध उठ रही थी। सडी गली हाल में करवालो का शव मिलने से क्षेत्र में सन सनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बस्ती के मूल निवासी अभयराज गौतम मुंबई में रहते थे। वही मृतक उनके सम्पर्क में आया था। उनके घर आ जाने के बाद उनका बेटा जिया लाल वहां रहने लगा। मृतक करवालो जिया लाल के बच्चो का ट्यूशन करने आता था। धीरे धीरे उसके इस परिवार से गहरी दोस्ती हो गयी। लगभग 15 साल पहले वह प्रेमराजपुर आया था।उसने जिया लाल के मकान को अपने पैसे से बनवाया और ऊपरी तल के एक कमरे में रहने लगा। उसने अभयराज से एक कमरे में रहने के लिए 30 साल का एग्रीमेंट कराया था।वह विदेशी सिगरेट व महंगी दारू का शौकीन था। वह अपना भोजन खुद बनाता खाता था। वह कभी कभी किसी स्कूल में जाकर शिक्षण कार्य करता था। साथ ही साथ अंग्रेजी की कोचिंग भी करता था। रविवार को दोपहर बाद मकान से भीषण दुर्गंध आने पर बस्ती वाले गहन जांच किये। तो पता चला कि दुर्गंध करवालो के कमरे से आ रही है। कुछ लोग हिम्मत करके ऊपर गए तो उसका शव कमरे के बरामदे में रखी कुर्सी के बगल फर्श पर पड़ा दिखाई दिया। उसके सर लगी चोट से खून निकला था। लाश से भीषण दुर्गंध आ रही थी। किसी ने थाने पर फोन किया तो थाना प्रभारी उदयप्रताप सजिन्ह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम को बुला लिया। गहन जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। अभयराज ने बताया कि परिवार का कोई व्यक्ति उससे मतलब नही रखता था। वह कब कहा जाता है किसी को पता नही होता था। दो दिन से वह कही आते जाते दिखा नही और बाद में उसकी लाश बिगड़ी हालत में मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह लगता है कि किन्ही परिस्थितियों में कुर्सी से गिरने पर उसके सिर में चोट लगी होगी। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सारी चीजें स्पष्ट होगीं।उसकी मौत पर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें