फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घर से बागेश्वर धाम के लिए निकले युवक का प्रयागराज में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीखुर्द गांव से बागेश्वर धाम के लिए निकले युवक की प्रयागराज-अयोध्या रेल मार्ग पर स्थित सरसा गांव के पास रहस्यमय परिस्थितियों में रेल की पटरी पर शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर निकल गए हैं। ग्राम प्रधान ममता पांडेय ने बताया कि रविवार के दिन सुबह साढ़े 9 बजे के आस-पास चौकीखुर्द गांव निवासी रविशंकर शुक्ला (35) पुत्र विमल चंद्र शुक्ला घर से बागेश्वर धाम के लिए निकला।
वह जंघई जंक्शन पहुंचकर प्रयागराज के लिए कोई ट्रेन नहीं मिलने पर जनता एक्सप्रेस से प्रतापगढ़ चला गया।
वहां से किसी ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज के लिए निकला था। बीच रास्ते में ही देर शाम करीब साढ़े 6 बजे के आस-पास रहस्यमय परिस्थितियों में उसका शव सोरांव थाना क्षेत्र के सरसा लालकापूरा गांव के समीप रेलवे लाइन की पटरी पर मिला। परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी प्रीति देबी अपने दो मासूम बच्चे वान्या(7), गोपाल उर्फ सौरभ (5) के साथ मायके गई हुई थी। घटना के बाद उसे घर बुलाया गया। जिसकी जानकारी होते ही वह रोने बिलखने लगी।
विज्ञापन

वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया हट गया। इस बाबत प्रयागराज के इंस्पेक्टर सोरांव केशव वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची, पुलिस ने शव को लेकर जेब से मिले कागज से मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें