फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बहादुरपुर नहर पुलिया के पास युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, वह बुधवार की शाम मोबाइल पर किसी की कॉल आने के बाद बाइक लेकर घर से निकल था। देर रात घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।
पिता ने तहरीर देकर गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह गांव के कुछ लोग बहादुरपुर नहर पुलिया के तरफ टहलने गए थे। तभी उनकी नजर पुलिया के पास युवक के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त हरपुर गांव निवासी प्रिंस यादव (30) के रुप में हुई। पुलिस को मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक और मोबाइल मिला। फॉरेंसिक टीम और एसओजी मौके पर जाकर जांच कर रही है।
प्रिंस की मौत की सूचना से उसकी पत्नी आशा देवी और मां विद्या देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। पिता बृजमोहन यादव ने तहरीर में बताया कि रात में बेटे के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मामले में तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस युवक की कॉल डिटेल खंगाल रही है। परिजनों के मुताबिक, प्रिंस तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें