फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 13 साल से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत के लिए 22 करोड़ स्वीकृत, भाजपा एमएलसी और सपा विधायक में श्रेय लेने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
13 साल से खस्ताहाल जंगीपुर-आरीपुर मार्ग की सूरत जल्द ही बदलेगी। 10 किमी की इस सड़क की मरम्मत के लिए शासन ने करीब 22 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। सड़क की चौड़ीकरण के लिए 25.11 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा गया था। इसमें से 4 करोड़ 30 लाख 39 हजार का बजट मिल चुका है। वहीं सड़क बनवाने का श्रेय लेने के लिए भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल और सपा के जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ही दावा कर रहे हैं कि उनके प्रयास से जिले को लोगों को होली का तोहफा मिला है।
विज्ञापन

लावा मोड़ से जयंतीदासपुर, बाबूरायपुर, मानपुर नेवादा होते हुए शुभाखरपुर लावा चट्टी तक जाने वाली दस किमी की सड़क वर्ष 2012 से खस्ताहाल है। मार्ग पर अनगिनत गड्ढे हैं। सिर्फ गिट्टी-मिट्टी दिखाई दे रही है। अब इस सड़क की मरम्मत के लिए 25.11 करोड़ रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। बीते वर्ष सड़क पर धान की रोपाई करके प्रदर्शन करने वाले विधायक इसे अपने संघर्ष तो दूसरी ओर एमएलसी अपने प्रयास का परिणाम बता रहे हैं।

2015 में मार्ग की मरम्मत के लिए हुआ था बवाल
गाजीपुर। इस मार्ग की मरम्मत के लिए 13 अगस्त 2015 में एक महाविद्यालय के प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह और छात्रनेता विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में नाराज लोगों ने लावा, जंगीपुर-आरीपुर मार्ग तिराहे पर आमरण अनशन शुरू किया था। चौथे दिन अनशनकारियों को जबरदस्ती उठाने के दौरान बवाल हो गया था। लाठीचार्ज होने पर लोगों ने पथराव करते हुए दो रोडवेज की बसों में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था, जो अब शासन ने वापस ले लिया है।
विज्ञापन

-
आंदोलन के बाद मिले थे चार करोड़
गाजीपुर। आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत चार करोड़ रुपये शासन ने जारी किया। इस धनराशि से चार किमी नाली और दस किमी सड़क का निर्माण कराया जाना था। सड़क का आधा-अधूरा निर्माण तो कराया गया, लेकिन नाली नहीं बनी। आरोप है कि पैसे की बंदरबाट कर ली गई। सड़क की दशा सुधार के नाम पर कभी-कभार गिट्टी और मिट्टी डालने का क्रम जारी है। जबकि इस मार्ग पर हमेशा वाहनों के आवागमन का दबाव बना रहता है।

मैंने लगातार संघर्ष किया। मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। सदन में मुद्दा उठाया। एस्टीमेट दिया। हर स्टेप पर प्रयास किया। टेबल-टेबल जाकर पैरवी की। इसलिए लोगों को तोहफा मिला है।- डॉ. वीरेंद्र यादव, विधायक सपा, जंगीपुर
-
प्रमुख सचिव से व्यक्तिगत मिला था। वार्ता की था और प्रस्ताव भी दिया था। कल भी उनका फोन आया और उन्होंने मुझसे पूछा भी, जिसपर मैंने इस सड़क का नाम लिया था। यह मेरे ही पहल का परिणाम है कि बजट स्वीकृत हुआ।- विशाल सिंह चंचल, एमएलसी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें