फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खेत में दफनाए गए नवजात का शव निकलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने पुलिस को अपने खेत में शव दफन होने की शिकायत की। पुलिस ने मिट्टी खोदवाया तो देखा कि उसमें नवजात का शव था। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को उसका अंतिम क्रिया की गई।
विज्ञापन

गांव निवासी दीपचंद पटेल शुक्रवार की रात में अपने खेत की तरफ फसल देखने गया हुआ था। खेत में खोदाई देखकर वह परेशान था। शनिवार को उसने पुलिस को फोनकर खेत में शव गड़े होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां खोदाई कराई तो वहां से नवजात का शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कयास लगाया जा रहे है कि यह बच्चा या तो बीमारी से मरा होगा या फिर जन्म लेने के बाद उसकी मृत्यु हो गई हो। पीएम के बाद रविवार को पुलिसकर्मियों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें