फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार दिन पहले घर से निकले व्यक्ति का शव खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना के भरदुआ गांव से चार दिन पहले निकले व्यक्ति का शव मंगलवार की शाम चकरघट्टा थाना के मझगावां नई बस्ती में अरहर के खेत में मिला। उसकी मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

मझगांवा नई बस्ती निवासी बाबूलाल मौर्य का बेटा शुभम खेत में गया था। मंगलवार क़ी शाम वह खेत में कुछ काम कर रहा था। इसी बीच कुएं के समीप शव पड़ा देख कर भौंचक रह गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर प्रसाद ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की मृतक की शिनाख्त राजेश सोनी पुत्र मोती सेठ (45) निवासी भरदुआ के रूप में हुई। मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें