फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उकनी गांव के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना के परोरवा गांव निवासी लालजी (65 ) पुत्र रामजी किसी काम से साइकिल से उकनी गांव जाने के लिए निकले थे। उकनी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। इससे साइकिल सवार लालजी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद लालजी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं बाइक को भी मौके से जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें