सिरकोनी। नगर पंचायत कजगांव कार्यालय में सोमवार को बोर्ड बैठक सभासदों के विरोध के चलते नहीं हो पाई। सभासद नगर पंचायत पर उनके वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगा रहे थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को आहूत की गयी थी। अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह ने जैसे ही बोर्ड बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ानी चाही एक के बाद एक कई सभासद खड़े हो गए और कहा कि कुछ वार्डों में ही विकास कार्य कराया रहा है। बाकी वार्डों में कार्य कोई कार्य नहीं हो रहा है। नाराजगी जाहिर करते हुए सभासद बोर्ड बैठक से बाहर निकल आए। सभासदों ने यह भी कहा कि जब हम सभी लोग किसी कार्य को कराने के लिए कहते हैं तो उसको नगर पंचायत अध्यक्ष अनदेखा करते हैं। इस दौरान सभासद सुनील विश्वकर्मा, आकाश सिंह, अरविदं प्रजापति, आलोक मौर्य, इकबाल अंसारी, अखिलेश यादव रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने दावा किया कि हर वार्ड में आवश्यकता के हिसाब से कार्य कराए जा रहे हैं। सभासद बैठक शुरू होने से पहले ही कक्ष से उठकर बाहर चले गए।