फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हृदय रोगियों को मेडिकल कॉलेज में मिलेगी पेसमेकर प्रत्यारोपण की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। अब जिले के हृदय रोगियों को मेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों को यह सुविधा अब मेडिकल कॉलेज में मिलेगी। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में पहली बार स्थायी पेस मेकर का प्रत्यारोपण किया गया।
विज्ञापन

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धीकपुर के कार्डियोलॉजी विभाग में पहली बार स्थायी पेसमेकर प्रत्यारोपण की सफल प्रक्रिया पूरी की गई। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में अब हृदय रोगों के बेहतर उपचार और पेसमेकर प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो गई है। इससे जिले और आसपास के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेडिकल क़ॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने बताया की खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 68 वर्षीय मरीज को गंभीर हृदय समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। जांच में चिकित्सकों ने पाया कि मरीज की हृदय गति अत्यंत धीमी और अनियमित चल रही है। इसके कारण पेसमेकर लगाना जरूरी था। इस बीच मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एए जाफरी और विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार के मार्ग दर्शन में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आनंद कुमार सिंह व उनकी टीम ने सफलता पूर्वक पेसमेकर का प्रत्यारोपण किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत सामान्य और स्थिर बताई जा रही है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. आरबी. कमल ने पूरी कार्डियोलॉजी टीम को बधाई दी। इस सफल प्रक्रिया में डॉ. मोहम्मद शादाब, डॉ. सिद्धार्थ कुमार सहित अन्य सहयोगी कर्मचारी शामिल रहे। वहीं पेसमेकर टेक्निकल टीम में अशोक यादव, कासिफ अहमद और विवेक का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें