फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनर फाटने से आक्रोशित कांवरियों ने जाम किया रास्ता

विज्ञापन
24- मुंगराबादशाहपुर में फटे बैनर को लेकर चक्काजाम करते कांवरिया। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज मार्ग पर हिंदू इंटर कालेज के सामने कांवरियों के स्वागत में लगा बैनर किसी ने फाड़ दिया था। इससे गुस्साए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और कांवरियों ने शनिवार दोपहर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग जाम कर दिया। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना पर सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ सीओ विजय सिंह पहुंचे। पुलिस ने नया बैनर लगवाने का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर कस्बे में हिंदू इंटर कालेज के पास एक विहिप की ओर से कांवरियों के स्वागत में बैनर लगाया गया था। शनिवार को दोपहर में किसी ने देखा तो बैनर फटा हुआ था। एक दर्जन लोग थाने आए और और अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाया कि बैनर को जानबूझकर फाड़ा गया है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसी मार्ग से गुजर रहे कांवरिए भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। उन्होेंने मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। हजारों कांवरियों के विरोध प्रदर्शन से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कांवरिए हटने को तैयार नहीं थे। उसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह सर्किल के कई थानों की फोर्स के साथ मौैके पर पहुंचे। उन्होंने बैनर को दो घंटे के भीतर लगवाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें