आटो रिक्शा चालकों ने पुलिस उत्पीड़न के विरोध में गुरुवार को अंबेडकर तिराहा स्थित पानी टंकी के पास वाहन खड़ाकर प्रदर्शन किया।
आटो चालकों ने पूरे दिन न तो खुद सवारी उठाया और न ही किसी अन्य को उठाने दिया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आटो चालकों ने मांग किया कि प्रशासन विभिन्न पड़ावों पर आटो स्टैंड बनाया जाए। आटो का रूट चार्ट निर्धारित किया जाए। आटो चालकों का ड्राविंग लाइसेंस निर्गत किया जाए।
यदि उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नही हुई तो आटो चालक अनिश्चित कालीन के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में कमेश गिरी, लाल बहादुर यादव, राजमन, कल्लू,
सुशील मिश्रा, विजय शंकर यादव, विनोद कुमार, शिनी कुमार, उमेश, सूरज, गुड्डू, संजय यादव, पवन श्रीवास्तव, उमाशंकर, उमानाथ, महेंद्र, संजय गिरि, संदीप, शंकर आदि शामिल थे।