फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पढ़ा-लिखा बबुआ कलमिया में जान बा... गीत पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। विकास खंड शाहगंज-सोंधी क्षेत्र के शेखपुर मंसूर अली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंच पर नन्हें सितारों की प्रतिभा के रंग में रंगा नजर आया। छत्रा आस्था के गीत पढ़ा-लिखा बबुआ कलमिया में जान बा... पर श्रोता झूम उठे।कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ कक्षा 5 की छात्राओं अनन्या और आकृति के स्वागत गीत से हुआ। कक्षा 2 की छात्रा आराध्या और तृप्ति ने अंग्रेजी कविता सुनाई। आकृति यादव ने देशभक्ति गीत आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं... प्रस्तुत किया। कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा एक में विकास प्रथम, चाँदनी द्वितीय और उमेश तृतीय रहे। कक्षा दो में तृप्ति प्रथम, आराध्या द्वितीय एवं सक्षम यादव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 में महक, रौनक और कलावती ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में आस्था प्रथम, अनन्या द्वितीय और हर्षित तृतीय रहे, जबकि कक्षा 5 में करण प्रथम, आकृति द्वितीय एवं जैन तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि सिराज अहमद ने बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवनारायण, सहायक अध्यापक अमित मौर्य, फूला देवी, आनंद गिरि, शिक्षामित्र कामता प्रसाद यादव सहित शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रधानाध्यापक राम सकल यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें