फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग पर बोलेरो से टकराई इंटरसिटी, तीन की मौत

Mon, 15 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज के सेमरी स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर रविवार की सुबह 9:40 बजे रायबरेली से जौनपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों को मौत हो गई, जबकि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वह 50 मीटर तक ट्रेन में फंसकर घिसटती चली गई।

इस दुर्घटना में ट्रेन का इंजन भी खराब हो गया। तीन घंटे बाद मुंगराबादशाहपुर से मालगाड़ी का इंजन लाकर ट्रेन को रवाना किया गया। जीआरपी ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज बोलेरो को कब्जे में ले लिया।

रायबरेली से जौनपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब 9:40 बजे सेमरी रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थी। उसी समय असवां से गरियांव की ओर जा रही बोलेरो मानवरहित सेमरी रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गई।
विज्ञापन


 चालक ने सोचा कि ट्रेन आने से पहले वह बोलेरो निकाल लेगा, लेकिन जीप के पटरी पर पहुंचते ही ट्रेन आ गई और बोलेरो में जोरदार टक्कर मारते हुए आगे निकल गई।

 टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो को परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक और दो अन्य लोग रेलवे किनारे खाई में जा गिरे, जबकि बोलेरो 50 मीटर तक ट्रेन में फंसकर घिसटती चली गई।

 ट्रेन चालक आरके कांत ने बताया कि ट्रैक पर बोलेरो अचानक आ गई थी। करीब डेढ़ सौ मीटर आगे जाकर ट्रेन भी रुक गई।

बोलेरो चालक की पहचान अखिलेश सिंह (45) निवासी नरार थाना मुंगराबादशाहपुर के रूप में की गई, जबकि हादसे में मारे गई युवती और युवक की पहचान नहीं हो सकी।

सूचना मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर इकबाल सिंह, जीआरपी प्रभारी बृजमोहन पाठक, जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज एनआर सरोज मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद युवती की सांसें चल रही थीं।

उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। लोग इलाहाबाद ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।

स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि 9:50 पर ट्रेन नीभापुर से रवाना हुई थी। 10 मिनट बाद वह सेमरी क्रासिंग पर पहुंची थी, जहां हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद रेलवे के इंजन में लगा काऊ कैचर टेढ़ा हो गया जिससे ब्लाक जाम होने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। जंघई रेलवे स्टेशन से मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने किसी तरह इंजन को ठीक कर ट्रेन जंघई स्टेशन तक भेजा।

 वहां दूसरा इंजन मंगाकर करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। हादसे के कारण पंजाब मेल एक्सप्रेस को जंघई रेलवे स्टेशन से आधे घंटे देरी से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें