सुजानगंज में आतंकवाद का पुतला दहन करते हिंदू सेना के कार्यकर्ता।
हिंदू सेना ने जिला अध्यक्ष मोनू सिंह के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। आतंकवादी और आतंकी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदू सेना के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में चैनपुर से बलवरगंज बाजार होते हुए गौरीशंकर मंदिर से सुजानगंज पुरानी बाजार होते हुए बेलवार तिराहे पर पहुंचे।
पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में आतंकवाद की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। आतंकवादियों को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हेें चिह्नित कर सजा दी जानी चाहिए। इस मौके पर पवन जायसवाल, हिमांशु सिंह, कुंदन सिंह, देवीशरण आदि मौजूद रहे।