फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रमिक अनशन कर रहे छात्रों को प्रशासन ने उठाया

विज्ञापन
04- राज कालेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों को पतंग व परेती देते छात्र। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। छात्र संघ चुनाव के लिए राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज परिसर में चले रहे क्रमिक अनशन के पांचवें दिन बुधवार की शाम प्रशासन ने सख्ती दिखाई। अनशन करने वाले सभी छात्रों को उठाकर जिला अस्पताल ले गई, वहां उपचार कराने के बाद कोतवाली लाकर परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पहले छात्र नेता आशीष कुमार यादव व निखिल राय ने अपने खून से खत लिखकर डीएम को प्रेषित किया था। उनके तेवरों को देखते हुए प्रशासन ने आनन-फानन में आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर 11 जनवरी से छात्र आंदोलित हैं। छात्रनेता आशीष कुमार यादव व निखिल राय के नेतृत्व में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव कराने और उसकी तिथि घोषित करने की मांग कर रहे थे। पांचवें दिन बुधवार को छात्रों ने कालेज प्रशासन व जिला प्रशासन की चुप्पी को देखते हुए रक्त से लिखे मांग पत्र को जिलाधिकारी को सौपा। जिसमें चुनाव की तिथि घोष।ित नहीं किए जाने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। जिसके बाद हरकत में आए नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्र, कोतवाल पवन उपाध्याय सहित पुलिस पहुंच कर अनशन कर रहे छात्रों को उठाकर अस्पतालले गई, जहां छात्रों की जांच कराने के बाद कोतवाली लाकर दपरिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें