फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को प्रशासन ने ढहवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौपेड़वा-बटाऊवीर मार्ग पर लेदुका गांव के पास सड़क की जमीन में कई वर्षों से हुए अवैध निर्माण को रविवार को लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ जेसीबी से ढहवा दिया। इस भू खंड पर स्थानीय लोगों ने स्थाई और अस्थाई निर्माण कर कई सालों से कब्जा जमाया था।
विज्ञापन

रविवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जैनूराम, एसडीएम बदलापुर अमिताभ यादव, सीओ चोब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीब से अवैध निर्माण को ढहवा दिया। एसडीएम ने बताया कि यहां सड़क की जमीन पर पंधारी, राकेश, रामधारी, विजय शंकर ,अमरजीत, इंद्रजीत ,छोटेलाल ,धर्मदेव, चंद्रदेव ,पृथ्वीपाल, राम लौटन, कविता पत्नी राजेश तथा बांकेलाल आदि ने सड़क की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करा लिया था। एसडीएम अमिताभ यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान जितना भी खर्च आएगी उसे यहां अवैध निर्माण करवाने वालों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें