फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी को गोली मारने वले आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बर्थ डे पार्टी में हुए विवाद को लेकर साथी को गोली मारकर घायल करने के मामले में जिस आरोपी को पुलिस दिन रात तलाश करने का दावा करती रही उसने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। उधर गोली से घायल प्रतीक सिंह को बीएचयू से छुट्टी मिल गई और वह घर आ गया।
विज्ञापन

शकरमंडी निवासी पलकधारी सिंह का बेटा प्रतीक सिंह तीस जुलाई को धन्नेपुर में अपने किसी साथी के बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। उसी समारोह में शकरमंडी निवासी शुभम सिंह भी गया था। जहां किसी बात को लेकर प्रतीक और शुभम के बीच कहासुनी हो गई थी। प्रतीक घर लौट आया। थोड़ीदेर बाद पीछे से शुभम सिंह अपने साथियों के साथ प्रतीक के घर पहुंचा और दोनों में कहासुनी होने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक शुभम ने प्रतीक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल प्रतीक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रतीक के पिता पलकधारी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी शुभम सिंह की पुलिस तलाश कर रही थी इसी बीच शुक्रवार को उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि जिस असलहे से गोली मारी गई थी उसकी बरामदगी के लिए शुभम को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें