फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अरंद गांव में जंगली जानवरों का आतंक, पांच बकरियों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। अरंद गांव में जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार रात एक मकान के बाहर बंधी पांच बकरियों को जंगली जानवर ने निशाना बना लिया। घटना से गांव में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भेड़िया या लकड़बग्घा होने की आशंका जताई है। गांव में टीम के साथ ग्रामीण रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पिंटू राजभर ने बताया कि घर के बाहर बंधी उनकी पांच बकरियों को रात में किसी जानवर ने मार डाला। सुबह जब लोगों ने बकरियों को मरा देखा तो पूरे गांव में दहशत फैल गई। वहीं गांव की शीला देवी, अतुल मौर्या, श्रीपचंद और रीमा देवी सहित कई लोगों ने बताया कि घटना के बाद बच्चे डरे हुए हैं और शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक बार फिर किसी जानवर की झलक मिली थी लेकिन पहचान नहीं हो सकी। गांव के बच्चे भी अब स्कूल या खेत की तरफ समूह में लाठी-डंडा लेकर ही निकल रहे हैं। वन विभाग अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बकरियों पर हमले की शैली से प्रतीत होता है कि यह कार्य भेड़िया या लकड़बग्घा का हो सकता है। गांव में एक विशेष टीम बनाकर जाल बिछाया गया है जानवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें