बक्शा। क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे करंट की चपेट में आने से टेंट हाउस संचालक की मौत हो गई।
फतेहगंज निवासी महंतू गुप्ता (48) टेंट का कारोबार करते हैं। टेंट लगाने के लिए लोहे का पोल मकान की छत पर रखा था। शुक्रवार को वह छत से लोहे का पोल उतार रहे थे तभी बगल से गुजरे हाईटेंशन तार के सम्पर्क में आ गए। मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। बेटियों की शादी अभी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि टेंट का पोल हटाते समय हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ जाने से महन्तू गुप्ता की मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।