जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव की तरफ से एक साल पहले जिला युवा कल्याण विभाग को खेल सामग्री खरीदने के लिए 66 लाख रुपये का बजट दिया गया। इसके तहत पूर्व में दो बार टेंडर कराया गया, जो किन्हीं बाधाओं के कारण पूरा नहीं हो सका। अब तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही खिलाड़ियों के हाथों में खेल सामग्री होगी।
पूर्व बसपा सांसद श्याम सिंह यादव की तरफ से खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किया जाता रहा। जिसका परिणाम रहा कि उन्होंने जनवरी में सांसद निधि से खेल सामग्री की खरीदारी के लिए 66 लाख रुपये का बजट दिया गया। इसके तहत 12 खेलों के लिए खेल सामग्री खरीदकर नेहरू युवा केंद्र के खिलाड़ियों को दिया जाना है। साथ ही इसको मंगल दल को भी दिया जा सकता है। पूर्व में भी लोकसभा चुनाव में जनवरी व फरवरी में टेंडर कराया गया था जिसमें मानक पूरा न करने पर दोनों ही बार टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा। अब पुन: खेल सामग्री के लिए 10 से अधिक निविदा डाली गई है लोगों ने खेल सामग्री पहुंचा दिया है, जिसको जल्द ही खोला जाएगा।