मछलीशहर तहसील गेट के रास्ते में जमा पानी। स्रोत-अधिवक्ता
जौनपुर। आंधी और हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार को बूंदाबांदी के बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन भर आसमान में बादलों के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
बुधवार को सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तीन दिन से तीखी धूप और गर्म हवाओं के चलने के बाद बुधवार को दिन में हल्की बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे शहरवासियों ने राहत महसूस की।
राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों में बारिश का असर रहेगा। बुधवार को , रामपुर, बरसठी, मछलीशहर, मीरगंज इलाके में बारिश के कारण मौसम में बदलाव दिखा। संवाद