बदलापुर। कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में शनिवार को तहसीलदार मृदुला दुबे ने राजस्व निरीक्षक अरविंद पांडेय की रिपोर्ट पर तीन लेखपालों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक महराजगंज अरविंद पांडेय ने लेखपाल रुक्मणी उपाध्याय, संदीप राव, महेंद्र राठौर पर आदेश का उल्लंघन करने, फोन न उठाने तथा बंजर भूमि की सूची मांगने के बाद भी उपलब्ध न कराने के आरोप में तहसीलदार मृदुला दुबे को पत्र भेजा था। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तीनों लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा है।