फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल 494 बेरोजगारों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरकार की ओर से भले ही युवाओं को नौकरी देने और स्वावलंबी बनाने के लिए नित नई कवायद की जा रही हो, लेकिन उसकी इस मंशा को जिला सेवायोजन विभाग परवान नहीं चढ़ा पा रहा है। कारण जिला सेवायोजन विभाग इस साल मात्र 494 बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का कार्य किया है। जनवरी और फरवरी माह में एक भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं दिला सका है। जिम्मेदार लक्ष्य नहीं आने का कारण बताकर चुप्पी साध ले रहे हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में 37 बेरोजगारों को नौकरी मिली।
विज्ञापन

बेराजगारों को नौकरी देने का कार्य जिला सेवायोजन विभाग की ओर से किया जाता है। इसके लिए, विभाग की ओर से हर माह रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन नौकरी पाने के लिए बेरोजगारों को पहले जिला सेवा योजन विभाग में अपना पंजीयन कराना होता है। इसके बाद वह रोजगार मेले में नौकरी पाने के लिए प्रतिभाग करता है। रोजगार मेले में आई विभिन्न कंपनियों की ओर से योग्यता के अनुसार बेरोजगारों का चयन कर उनको नौकरी देने का कार्य करती है। इस दौरान जिला सेवायोजन विभाग में इस समय कुल 55 हजार 725 बेरोजगार का पंजीयन है, लेकिन इस साल महज 494 बेरोजगारों को नौकरी मिल पाई है। 55 हजार 231 पंजीकृत बेरोजगार अभी भी रोजगार मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगे रोजगार मेले में 104 बेरोजगार नौकरी पाने के लिए प्रतिभाग किया था। इसमें से विभिन्न कंपनियों की ओर से पदों के अनुसार साक्षात्कार के माध्यम से 37 बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए चयन किया।
मार्च में सबसे अधिक बेरोजगारों को मिली नौकरी
जौनपुर। जिला सेवायोजन विभाग के आंकड़े पर नजर दौड़ाई जाए तो सबसे अधिक मार्च में बेरोजगारों को नौकरी दी गई है। इस दौरान जनवरी और फरवरी में जहां एक भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी गई। वहीं, मार्च में 353, अप्रैल में 54 और मई में 50 बेरोजगारों को नौकरी दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन...
लक्ष्य नहीं आने से जनवरी और फरवरी में रोजगार मेले का आयोजन नहीं हो सका। इससे एक भी बेरोजगार को नौकरी नहीं दी जा सकी, लेकिन इसके बाद हर माह एक-एक सप्ताह के अंतराल पर रोजगार मेले का आयोजन कर बेरोजगारों को नौकरी देने का कार्य किया जा रहा है। - राजीव कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें