13- सुरेरी क्षेत्र के सरैयां गांव में बीती रात आये आंधी तूफान से टिनशेड व दिवार गिरने से हुई अधेड़ क
- फोटो : JAUNPUR
सुरेरी। थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शनिवार की रात आंधी के दौरान टीन शेड ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में पौत्र भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।
सरैया गांव निवासी बृजभूषण तिवारी (68) गांव से कुछ दूरी पर हनुमानगंज बाजार में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। रोज की तरह ही वह शनिवार की रात घर के बाहर बने टिन शेड में सो रहे थे। देर रात आंधी के दौरान उनका पौत्र शुभम घर से बाहर निकला और दादा को जगाने के लिए टिन शेड में पहुंचा। इसी दौरान अचानक शेड ढह गया। मलबे में दबने से बृजभूषण तिवारी और शुभम जख्मी हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे घरवाले दोनों को मलबे से निकालकर भदोही के निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही बृजभूषण तिवारी की मौत हो गई। शुभम को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष श्यामदास वर्मा ने बताया कि आंधी में टिनशेड गिरने से मौत हुई है। परिजनों की सहमति पर पंचनामा बनाकर शव उन्हें सौंप दिया गया है।