जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर वह उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पीड़ित किशोरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम चार बजे मेरी भतीजी खेत मे बकरी चरा रही थी तभी गांव का एक युवक ने उसे जबरन गन्ने की खेत में ले गया। जहां उसने उसके साथ जोर- जबदस्ती करने लगा तो किशोरी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छेड़खानी के मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।