फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को घायलकर सोने की चेन और नकदी लूटकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। छताईकला गांव के पास शुक्रवार की रात दुकान से घर लौट रहे भवन निर्माण सामग्री विक्रेता की पिटाई कर बोलेरो सवार बदमाशों ने सोने की चेन, मोबाइल और नकदी लूट ली।
विज्ञापन

रसूलपुर छताई कलां गांव निवासी शैलेंद्र यादव शुक्रवार की देर रात पौने बारह बजे अपनी खुटहन रोड स्थित अपनी भवन निर्माण सामग्री की दुकान की सफाई कराकर घर लौट रहे थे। घर के समीप पहले से ही बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव के चलते शैलेंद्र की बाइक पलट गई। व्यापारी के गिरते ही बदमाशों ने उसकी पिटाई करते हुए गले से सोने की चेन, मोबाइल व बिक्री का 20 हजार रुपए लूटकर जमुनिया की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिवार व गांव के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे पकड़े न जा सके। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें