फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दोस्तों के साथ गोमती नदी में मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
मृतक बालक आदर्श कुमार की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
केराकत। पसेवा से गुजरी गोमती नदी में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया आदर्श कुमार (14) नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने बहुत देर तक तलाश की, लेकिन उसका शव डूबने वाले स्थान से करीब 200 मीटर दूर मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाप्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि केराकत के पसेवा गांव निवासी आदर्श कुमार (14) बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे गांव के प्रधान और छोटू के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के बाद तीनों नदी में नहाने लगे। इसी दौरान आदर्श अचानक गहरे पानी में चला गया। देखते-ही-देखते वह नदी में डूब गया। इधर, प्रधान और छोटू ने शोर मचाया। तभी, नदी के किनारे बकरी चरा रही एक महिला ने किशोर को डूबते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव डूबने वाले स्थान से लगभग 200 मीटर दूर मिला। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। तीन घंटे तक पुलिस ने परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। आदर्श तीन बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर पर था। मां नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें