फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबी किशोरी, तलाश में लगे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मंगलवार को भैंस चराने गई किशोरी नहर में डूब गई। गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश की जा रहा है।
विज्ञापन

लखापुर गांव निवासी फूलचंद बिन्द की पुत्री राधिका 13 अपनी सहेली भारती पुत्री पंडोही बिन्द के साथ भैंस चराने गई थी। चांदपुर गांव में नहर पुलिया के पास वह शौंच के लिए गई थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गई। उसकी सहेली भारती ने पहले खुद उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन जब वह असफल हो गई तो शोर मचाते गांव की तरफ दौड़ी। मौके पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से नहर में किशोरी की खोज में लग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने नहर का पानी बंद करवाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और पुलिस ने भी काफी प्रयास किया लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। सिकरारा थाने के उपनिरीक्षक रामशंकर पांडेय ने जौनपुर से छह गोताखोरों को बुलाया। उनकी मदद किशोरी की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नहर में डूबी किशोरी का भाई भी दो साल पहले इसी स्थान पर नहर पार करने के लिए ग्रामीणों की ओर से बनाई गई बास की चहली टूटने से डूब गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें