रामपुर थाना क्षेत्र के रामनगर कोटे गांव निवासी एक किशोर की शनिवार की शाम साढ़ बजे रामपुर ब्लॉक के पास ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से साइकिल से गेहूं पिसाने जा रहा था। रामनगर कोटे गांव निवासी आदर्श यादव(15) पुत्र मंगरु यादव शनिवार को साइकिल से गेहूं पिसाने के लिए आटा चक्की पर जा रहा था।
वह रामपुर ब्लाक के सामने पहुंचा था कि तभी मिर्जापुर की तरफ से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक के चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। आसपास व ग्रामीणों ने रामपुर ब्लॉक के सामने चक्का जाम कर दिया है।