फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का काफिला रोककर विद्युतीकरण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद श्याम सिंह यादव के काफिले को शनिवार को बाजार के लोगों ने रोक लिया। सांसद को रोककर बाजार में बिजली की समस्या की समस्या से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि कई वर्षो से बाजार में बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से विद्युतीकरण कराने के लिए गुहार लगाई लेकिन आज तक बाजार में बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शाम होते ही बाजार में अंधेरा पसर जाता है। जनरेटर का सहारा लेकर दुकानदारी होती है। छह माह पूर्व मिठाई लाल यादव की हत्या आधी रात को हो गई थी। दुकानदारों बिजली की समस्या से निजात पाने का इंतजार कर रहे हैं। सांसद ने बाजार के लोगों की समस्या सुनी और समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बाजार में एक टांसफार्मर 63 किलोवाट का लगाने की मांग की।
जिससे पूरे बाजार में दुकानदारों को बिजली की आपूर्र्ति हो सके। इस मौके पर डॉ. राजबहादुर यादव, गुडडु सिंह, शिवनाथ विश्वकर्मा, विनय सिंह, गुडडू सोनकर, राजदेव प्रजापति, मेही यादव, प्यारेलाल गौतम, मिठाईलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें