फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हौज ऊंचवापर गांव में रविवार की दोपहर को एक 15 वर्षीय किशोरी ने किंही कारणों से पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। हौज ऊंचवापर गांव निवासी स्व. बाबूराम के तीन पुत्रियां तथा दो पुत्र है। दोनों लड़के मुंबई में रहकर रोजी रोटी कमाते हैं। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। घर पर इस समय उनकी छोटी लड़की चंदन कुमारी ही मां के साथ रहती थी। दोपहर को मां कही गई थी। चंदन न जाने किस कारण से घर के कमरे में फांसी लगा ली। उसी समय उसकी एक सहेली उसको बुलाने आई तो खिड़की से उसे फांसी पर लटकता देख चिल्लाई। तब गांव के लोग तत्काल उसे नीचे उतारे। उनको लगा कि वह शायद जिंदा हो। हालांकि वह मर चुकी थी। तब लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें