जौनपुर। चंदवक थाना अंतर्गत मढ़ी गांव में शनिवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिए। पीडि़त थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गांव निवासी पवन कुमार यादव पुत्र साहब लाल यादव अपने परिवार के साथ रोज की भांति खाना खा कर सो गए। रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, दो झुमका, एक मांग टीका, नाथिया, झालर,सोने की अंगूठी, कान की छोटी बाली, एक हाथ की चूड़ी, कंगन, सोने की चैन,पैजनी,दो हाथ की करधनी, पायल, तालीपीन, पांच सेठ चांदी का मीना समेत करीब ढेड लाख नगद चोर उठा ले गए। पीडि़ता के मुताबिक करीब तीन लाख की नुकसान हुआ है। चंदवक थानाध्यक्ष को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।