नगर थाना कोतवाली क्षेत्र के रासमंडल मोहल्ला में किशोरी ने घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रासमंडल मोहल्ला निवासी वैष्णवी उपाध्याय उर्फ आशी (16) इंटर की छात्रा थी। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे घर के ऊपर कमरे में लगे पंखे में कपड़े के सहारे गले में फंदा लगाकर झूल गई। परिजन की जब निगाह फांसी के फंदे पर झूलती हुई वैष्णवी के ऊपर पड़ी तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त किशोरी ने ऐसा क्यों किया परिजनों को भी नहीं पता लग पा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।