सुजानगंज थाने में तहरीर देकर मासूम पीड़िता के चाचा ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को दोपहर उसकी सात वर्षीय भतीजी घर के पास खेल रही थी। भतीजी के पिता बाहर रहते हैं दोपहर एक बजे पड़ोस के युवक ने बच्ची को आम बीनने के बहाने घर से थोड़ी दूर प्राथमिक विद्यालय के पास ले जाकर जबरदस्ती की। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया है कि आरोपी हरिशंकर मिश्रा के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।