फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: पतंग लूटने के चक्कर में करंट लगने से किशोर झुलसा गंभीर, रेलवे ट्रैक पर हादसा

Sun, 15 Jan 2023 05:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर

सार

जौनपुर के कमालपुर गांव में रविवार को पतंग लूटने के चक्कर में एक किशोर झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
पतंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के कमालपुर गांव में रविवार पतंग लूटने के चक्कर में एक किशोर झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उसकी हालत गंभीर है। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी नेहाल अहमद (15) पुत्र मुन्ना रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के निकट पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान एक पतंग कहीं से कटकर आया। जिसे लूटने के लिए वो दौड़ पड़ा।

विज्ञापन


कटी पतंग की डोर रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज विद्युत तार में फंस गई। जिसे निकालने के चक्कर में नेहाल करंट की चपेट में आ गया। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन और आस-पास के लोग पहुंचे।

उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि नेहाल करीब 70 प्रतिशत झुलस गया था। हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से नेहाल के परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें