जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पिता पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। 15 वर्षीय किशोरी 28 अक्तूबर को घर से गांव के ही एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। उसे पुलिस ने 29 नवंबर को प्रयागराज से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। किशोरी का मेडिकल जांच कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया फिर परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को गांव के ही एक युवक के साथ थाने पहुंची किशोरी ने आरोप लगाया कि रात में उसके पिता ने चाकू से वार कर हत्या का प्रयास किया। उसने किसी सरह अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने उसके पिता को थाने पर बुलवाया। लड़की के पिता की ओर से लड़की की सुरक्षा की लिखित जिम्मेदारी लेने पर उसके साथ समझा बुझाकर घर भेज दिया।