फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पूर्व बकरी चराने गई दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 23अक्टूबर की शाम बकरी चराने घर से थोड़ी दूर गई थी। तभी गांव के दो युवक पहुंचे और किशोरी का मुंह दबाकर अरहर के खेत में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। किशोरी बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी रही। उधर से गुजर रहे कुछ चरवाहों ने किशोरी की कराहने की आवाज सुनी तो उसे उठाकर परिजनों के पास ले गए। किशोरी की हालत गंभीर होते देख परिजनों ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि 5 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पंचायत होती रही जब बात नहीं बनी तो मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। पीड़िता के पिता ने संतोष तिवारी और मनीष तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और दलित उत्पीडन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें