सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर गई किशोरी से गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की है। पुलिस पहले तो इसमें टालमटोल करती रही मगर मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मंगलवार को चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया गया हैष
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) का आरोप है कि शनिवार की देर शाम वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। मुंह बंद कर उसे खेत में ले गए और फिर दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रविवार को पिता ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी, मगर पुलिस केस दर्ज करने में टालमटोल करती रही। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मंगलवार को इसमें कार्रवाई हुई। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप लगाने वाली किशोरी के घर में तीन शौचालय होने की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।