मडियाहूं। मिर्जापुर रोड पर रानीपुर में बाइक और डीसीएम की टक्कर में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग इलाज के लिए उसे वाराणसी ले गए। जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।
रानीपुर गांव निवासी धीरज गुप्ता ने बताया कि बेटा रुद्र कुमार गुप्ता (14) बुधवार की दोपहर में बाइक से मड़ियाहूं बाजार से घर आ रहा था। इस दाैरान रास्ते में डीसीएम की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में किशोर के मौत की सूचना मिली है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।