फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ चार माह से कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को धमकाकर एक युवक चार महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रही है। रविवार को किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी (17) का आरोप है कि पड़ोस के ही एक शादीशुता (26) युवक ने चार माह पहले डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से कई बार उसकेे साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसने धमकी दी है कि अगर उसने यह बात किसी से बताई तो जान से मार देगा। इसके भय से वह सबकुछ चुपचाप सहती रही। लगातार उसकी करतूतों से आजिज आकर किशोरी शनिवार को आपबीती सुनाते हुए परिजनों के सामने फफककर रो पड़ी। सीओ सदर नृपेंद्र का कहना है कि पीड़ित किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी इमरान (26) के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें