डेंगू की चपेट में आने से किशोर की मौत
महराजगंज। क्षेत्र के बरजी खुर्द गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। वह जयपुर में अपने चाचा के पास घूमने गया था। युवक के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव निवासी राकेश सिंह का 17 वर्षीय पुत्र ऋषभ पंद्रह दिन पूर्व जयपुर राजस्थान में कार्यरत अपने चाचा बबलू सिंह के साथ घूमने गया था। बीते शुक्रवार को बुखार से पीड़ित हो गया। चाचा बबलू सिंह जयपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां प्लेटलेट्स डाउन होने की बात चिकित्सकों ने कही। जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। ऋषभ को भर्ती कराने के बाद घर पर पिता व माता व परिजनों को सूचना दे दिया। सूचना मिलने पर ऋषभ की माता सरिता और पिता राकेश शुक्रवार देर शाम जयपुर पहुंच गए। जहां शनिवार को अस्पताल में ही इलाज के दौरान ऋषभ ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने जयपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मौत की खबर से छोटा भाई रिशांक (14), बहन रिद्धि (11) व परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।