फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज की खरीदारी ने पकड़ा जोर, महिलाओं में बढ़ रहा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाएं हरितालिका तीज व्रत की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। बाजारों में सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ा सहित सुहाग से जुड़ी सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। शुक्रवार को पड़ने वाले व्रत को लेकर अभी से खरीदारी पूरी करने की कोशिश है, ताकि ऐन वक्त पर कोई कमी नहीं रह जाए।
विज्ञापन

उन घरों में भी विशेष तैयारियां चल रही हैं, जिनके यहां बेटी के ससुराल में तीज भेजा जाना है। बाजारों में पर्व से जुड़े सामानों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। तीज के लिए खरीदारों की भीड़ का ही असर रहा कि सोमवार को दो दिन बाद बाजार खुलने पर शहर में लंबा जाम लगा रहा। कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण आदि की दुकानों पर ज्यादातर महिलाएं खरीदारी में मशगूल रहीं। हाथों में मेंहदी रचाने का भी क्रम शुरू हो गया है। तीज को लेकर हर सुहागन महिला उत्साहित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें