फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम भावना से काम करें, नहीं आएगी समस्या

Thu, 03 Dec 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। जिसमें तृतीय चरण का चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


 साथ ही प्रथम व द्वितीय चरण के चुनाव के दिन आई समस्याओं निपटने के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा कि टीम भावना से काम किया जाए तो कोई समस्या नहीं आएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मतदाता पहचान के लिए मुखिया का फोटो युक्त राशन कार्ड और मुखिया को लेकर आने पर परिवार के अन्य सदस्य मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

चैलेन्ज वोट के लिए पांच रुपया की रसीद कटवाने के बाद मतदाता परिचय पत्र देने पर ही मतदान कर सकता है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों के भ्रमण के दौरान एजेंटों के मोबाइल चेक करेंगे।

बूथों पर रूक कर चुनाव का जायजा भी लें तथा आवश्यकता पडने पर समय से कलस्टर मोबाइल तथा तैनात थानाध्यक्ष का उपयोग करें।

पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून तोड़ने नहीं दिया जाएगा। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध एनएससे गैंगेस्टर तक लगाया जाएगा। 

एडीएम रजनीश चन्द्र ने बताया कि टीम भावना से मौके की परिस्थतियों को देखते हुए धैर्य पूर्वक से काम ले।
 
इस अवसर पर सीआरओ राम सिंह, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय इन्द्रदेव यादव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें