फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया और तुरबत सुपुर्दे खाक

Thu, 03 Dec 2015 12:46 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदाने कर्बला की याद में चेहल्लुम का जुलूस शहर के ऐतिहासिक इस्लाम चौक से बुधवार को निकाला गया। जिसमें अजादा ताजिया. अलम और दुलदुल लिए चल रहे थ्रे।
विज्ञापन


बेगमगंज स्थित सदर इमामबाड़ा में ताजिया और तुरबत को सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान हुए मजलिस और नौहा मातम से माहौल गमगीन रहा।

पानदरीबा मोहल्ला के इस्लाम चौक पर बुधवार की दोपहर मजलिस का आयोजन किया गया। इससे पहले सैयद नजर हसन और अंजुम जौनपुरी ने सोजख्वानी पेश की।

मजलिस को मौलाना सैयद नदीम रजा जैदी फैजाबादी ने खिताब करते हुए कर्बला में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के शहीद होने का मंजर बयान किया तो मौजूद अजादार फूूट-फूट कर रो पड़े।

मजलिस के बाद इमामबाड़ा शेख मोहम्मद इस्लाम से फूलों से बनी ऐतिहासिक तुरबत निकाली गई। जिसकी अजादारों ने जियारत कर मन्नतें मांगी।

मंगलवार की रात रखे गए ताजिया तुरबत को मुतवल्ली सैयद नजमुल हसन जैदी और हाजी सैयद असगर हुसैन जैदी के नेतृत्व में अंजुमन गुलशने इस्लाम के हमराह कदीमी रास्तों पान दरीबा रोड मुल्ला टोला,
विज्ञापन


बारादुअरिया, हमाम दरवाजा, काजी की गली, अजमेरी, पुरानी बाजार से होते हुए बेगमगंज स्थित सदर इमामबाड़ा में  सुपुर्दे खाक कर करबला के शहीदों को पुरसा दिया।

 इस मौके पर पूर्व एमएलसी हाजी सेराज मेंहदी, मौलाना सफदर हुसैन, मौलाना फजले मुमताज, नजमुल हसन नज्मी, शमशीर हसन, फैसल हसन तबरेज, मोहम्मद आजम, शाहिद मेंहदी, ज्ञान कुमार,
विज्ञापन


वकार हुसैन, शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेंहदी, सैयद शब्बीर हसन, सैयद जफर अब्बास जैदी, लाडले जैदी, सैयद शाहिद जैदी, सैयद अली मोहम्मद बहादुर, हसनैन कमर दीपू,

आरिफ हुसैनी, हैदर अब्बास, आफताब कमर जौनपुरी, सैयद अली शब्बर, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें