फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षक पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हर माह नियमित वेतन देने, 10 वर्ष की सेवा पर चयन वेतनमान और 12 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान देने, स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों का त्वरित वेतन देने, पदोन्नति की पत्रावली को डीआईओएस कार्यालय से समय पर संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी को भेजने, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को समस्त सुविधाएं देने, प्रबंधकों द्वारा शिक्षकों के शोषण पर अंकुश लगाने आदि मांगें की। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यशैली में सुधार करने सहित विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष के साथ संगठन मंत्री, कमल नयन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रसेन, रामनारायण बिंद, विजय प्रकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें