फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी का स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंचे संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण संस्थान जलालपुर में किया। इस दौरान पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

संघ ने मांग किया कि प्रधानाचार्य का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से कराया जाए। इसके साथ ही चयनित शिक्षकों का नियुक्ति पत्र सीधे निदेशालय स्तर से निर्गत कर 21 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण कराने, राज्य कर्मचारियों की तरह माध्यमिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगति दूर करने, संस्कृत एवं मदरसा विद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति चयन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा से किए जाने, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने एवं ट्रेजरी से सम्मानजनक मानदेय दिए जाने, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से 65 वर्ष किए जाने, आन लाइन एकल स्थानान्तरण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध किए जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष रीतेश यादव, मीडिया प्रभारी राम सेवक कन्नौजिया, जिला कार्यकारिणी के सदस्य अनिल कुमार कन्नौजिया, जिला मंत्री,राम सूरत वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें